जेवर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्टरों एवं सोसाइटीज में स्वच्छता, हरियाली और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 एवं P3 में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सेक्टरवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”सेक्टर के हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। सेक्टरवासियों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।”*

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि *’जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सेक्टरवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं और सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि *”आप अपने क्षेत्र की स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।”*

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *“हमारा लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त और समरस समाज बनाना है जहां प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं समान रूप से प्राप्त हों।”*
इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही और उन्होंने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अपने विधायक के समक्ष रखा।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।