Samachar Bharat Live

Latest News updates

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में फायर ड्रिल का सफल आयोजन।

ग्रेटर नोएडा आज 24 अप्रैल 2026 को जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से फायर ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखना चाहिए तथा सुरक्षित स्थान की ओर तुरंत निकलना चाहिए। साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे नियंत्रित करने के सही तरीके, अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग तथा विद्यालय में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि विद्यालय परिसर में गैस सिलेंडर एवं अन्य उपकरणों का प्रयोग पूरी सावधानी और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है। आग लगने की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर किस प्रकार तुरंत कार्रवाई की जाए, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा संबंधी जानकारी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को आग से बचाव के उपायों को गंभीरता से समझने तथा घर पर किसी भी उपकरण का गलत प्रयोग न करने की सलाह दी।

विद्यालय परिवार ने इस उपयोगी आयोजन के लिए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

About Author