Samachar Bharat Live

Latest News updates

भारत विकास परिषद गौतमबुद्ध नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, मुकुल गोयल बने अध्यक्ष।

समाचार भारत लाइव,,भारत विकास परिषद गौतमबुद्ध नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से मंगलमय इंस्टिट्यूट नॉलेज पार्क में सम्पन्न हुआ।

जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल , मुक्ता अग्रवाल व पी सी गुप्ता द्वारा मुकुल गोयल अध्यक्ष , आलोक गोयल सचिव , डॉ कुमार आदित्य को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश बाबू गुप्ता  (वित्त सचिव), व संयुक्त क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) कृपा शंकर जी उपस्थित रहे ।

चुनाव अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया की चुनाव की प्रक्रिया मार्च माह में शुरू हुई थी जिसमे तीनों पदाधिकारियों ने क्रमश नामांकन किया किसी और सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में 10 नए सदस्यों नवीन चिकारा , रोहित गौर , शिवम सिंघल , दीपक राए तिरखा , विकास शर्मा , गौरव गोयल , कपिल गर्ग ,वैभव बंसल , मधु चौधरी, सर्वेश अग्रवाल ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण करी ।

कार्यक्रम में अजेय गुप्ता , आशुतोष गुप्ता , सविता शर्मा ,गिरीश गुप्ता , विकल गुप्ता , अनूप वर्मा , ओमप्रकाश अग्रवाल , अनुज सिंघल , ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता , रामावतार गुप्ता, संदीप सिंघल , पदमा वर्मा , रोहिणी कपूर , अशोक अग्रवाल , अनिल कपूर , गिरीश गोविल , मनोज बबेजा, गौरव बंसल , कपिल गुप्ता , राजेश माथुर , अजय दत्ता , आदि उपस्थित रहे ।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें