गौतम बुद्ध नगर, 11 सितंबर 2025 प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली ने बताया कि गौतमबुधनगर जनपद के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यासरत नौ (09) मुक्केबाज खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दिनांक 10 सितम्बर, 2025 को रफाये आम इंटर कॉलेज, खुर्जा (जनपद बुलंदशहर) में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलकपुर स्टेडियम के पाँच (05) खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जो दिनांक 21 से 25 सितम्बर, 2025 तक मुरादाबाद में आयोजित होगी।
चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:
1. करण – 30 किलोग्राम, स्वर्ण पदक
2. अंश – 48 किलोग्राम, रजत पदक
3. अजय – 52 किलोग्राम, कांस्य पदक
4. नेहा – 48 किलोग्राम, स्वर्ण पदक
5. प्रिया – 52 किलोग्राम, स्वर्ण पदक
6. ज्योति – 48 किलोग्राम, स्वर्ण पदक
7. आदित्य – 56 किलोग्राम, रजत पदक
8. राज – 42 किलोग्राम, स्वर्ण पदक
9. संदीप – 60 किलोग्राम, रजत पदक
इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि मलकपुर स्टेडियम की नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था एवं कोच ज्योति नागर के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विजेता खिलाड़ियों को कोच ज्योति नागर, नेटबॉल कोच शिलांकुर तथा कार्यालय सहायक देवेन्द्र कौशिक द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।