एनसीआर लाइव : ग्रेटर नोएडा मे आए दिन आवारा पशु बच्चे,बुजुर्गो और नौजवानों पर हमलावर हो रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा स्वास्थ्य विभाग
के अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।
परसों सेक्टर बीटा वन में आवारा सांड ने एक बच्चे व नौजवान पर हमला कर दिया उसकी हालत बहुत गंभीर है अभी तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उस परिवार से संपर्क करने की कोशिश भी नही की,बेशर्मी से अपने ए सी ऑफिसों में बैठे हुए ठंडी हवा खा रहे हैं। ऐसे लापरवाह अधिकारियों की शिकायत शासन व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के GM RK भारती को ज़िम्मेदारी दी गई है,कि जितने भी आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं उन सबको गौशाला भेजा जाए, किन्तु आवारा पशुओं को गऊशाला नहीं पहुंचाया जा रहा है। रोज़ समाचार माध्यमों में खबर पढ़ने को मिलती है कि 8 से 10 करोड़ रुपया गौशालाओं पर ख़र्च किए जा रहे हैं आख़िर वो पैसे कहा लगाया जा रहा है। सेवानिवृत्त अधिकारियों को महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी देना अति अशोभनीय है।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।