एनसीआर लाइव : ग्रेटर नोएडा आज दिनांक 4/8/2025 को हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन का अभियान बनाने हेतु आज ज़िला भाजपा कार्यालय तिलपता पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बैठक में बताया कि राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान और जनसहभागिता को बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा के साथ अभियान चलाया जाएगा
इस अभियान का उद्देश्य है—
हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति।
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा और भारत माता के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देगा।
सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ,
हर घर तिरंगा – राष्ट्र गौरव का अभियान को हर भारतीय के घर तक पहुँचाने के लिये अभियान में लगेंगे ।
इस हर घर तिरंगा अभियान बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य वीरेन्द्र भाटी युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर विकाश चौधरी अर्पित तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।