एनसीआर लाइव : ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसायटी निवासी अमित मंडार के पुत्र सक्षम मंडार ने उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में मथुरा में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने मेंडल पहनकर सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता प्रदेश के जनपद मथुरा में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भर के युवाओं ने भाग लिया। वहीं ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसाइटी में रहने वाले सक्षम मंडार ने 10 मी. शूटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेंडल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। सक्षम मंडार के चाचा एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने सक्षम मंडार के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल पहनकर एवं 5100 की नगद सहयोग राशि देकर हौसला अफजाई की। सक्षम मंडार के द्वारा प्रतियोगिता में सिल्वर मेंडल प्राप्त करने पर परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।