उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष सह ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क स्थित जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से शिक्षा के हित में कई सुझाव रखे और शिक्षक वर्ग की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए शीघ्र उचित समाधान की मांग की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ लगभग पौन घंटे के इस मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों सुझाव भी दिए गए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से जुड़ी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
स्वदेश कुमार सिंह जी ने बताया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की परेशानियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में आ रही कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराना था।
आज के इस मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जी एवं उत्तर प्रदेश शैक्षिक महासंघ के उच्च प्रभारी उदयन मिश्रा जी भी उपस्थित रहे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।