ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से अवैध रूप से लग रही रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई की गई। अर्बन सर्विस विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान के नेतृत्व में टीम ने टेकजोन-4 की मेफेयर सोसाइटी की शॉपिंग काम्प्लेक्स के सामने अवैध रूप से लग रही एक दर्जन ठेली-पटरियों को हटाया गया और सभी को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अवैध रूप ठेलियां लगीं तो जब्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम ने सेक्टर ईकोटेक थ्री में रोड पर कार्य कर रहे फैब्रिकेटर्स को भी हटाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेनो में सड़क किनारे अवैध रेहड़ी -पटरियों को जब्त करने की कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।