ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव भनौता,60 मीटर रोड और भोला रावल गांव का दौरा किया। एसीईओ ने भनौता गांव में श्मशान घाट के निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने श्मशान घाट में षेड भी लगाने के निर्देश दिए।

गांव के अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद एसीईओ ने ईकोटेक 16 में प्रस्तावित 80 मीटर रोड, 60 और 24 मीटर चौड़ी रोड का भी जायजा लिया। इन सड़कों को बनाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ की स्वीकृति हो गई है। फिलहाल जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद एसीईओ प्रेरणा सिंह भोला रावल गांव पहुंची। प्रेरणा सिंह ने भोला रावल के प्राचीन मंदिर और तालाब के जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। एसीईओ के भ्रमण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक स्वतंत्र कुमार, सहायक प्रबंधक नरेश गुप्ता सहित वर्क सर्किल दो का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



More Stories
भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर,20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।