ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव के 30 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गया है। शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र प्रदान किए।
पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रा प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।
दरअसल, बिरौंडा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग से इन भूखंडों को नियोजित करने के तुरंत बाद छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग की तरफ से शुक्रवार को किसानों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी प्रक्रिया की सहराना की। भूखंड पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन सभी किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद इन किसानों सेे तय समय सीमा में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस दौरान प्रबंधक प्रमोद, संदीप रावल आदि मौजूद रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।