ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 36 सी 364 में सीवर से निकलने वाला मीथेन गैस से बहुत बड़ा हादसा हुआ। जिसकी वजह से एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जोकि जिम्स हॉस्पिटल कासना में भर्ती है।असल में ग्रेटर नोएडा सीवर सिस्टम फ्लॉप हो गया है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा पहले वैनट पाइप लगाया जाता था जिससे कि सीवर से निकलने वाला मीथेन गैस बिना नुकसान पहुंचाए वायुमंडल में चला जाए। वर्तमान में सारा मिथेन गैस पाइप के अंदर ही रुका हुआ है। पिछले डेढ़ साल से उद्यमन होटल पी 3 गोलचक्कर के पास सीवर लाइन टूटी हुई है जिसको सही करने के लिए एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन लापरवाह अधिकारी जिनको सीवर से संबंधित ज्ञान भी नहीं है उनको विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी वजह से बहुत बड़ा हादसा घटित हो गया है अगर सीवर विभाग नहीं जागा तो आगे भी अब ऐसे हादसे होते रहेंगे।
यह हादसा सुनील प्रधान के बेटे के साथ हुआ है जिससे उनका बेटा बुरी तरह झुलस गया है। सीट फाड़ते हुए गैस बाहर निकली जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।



More Stories
भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर,20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।