ग्रेटर नोएडा-रविवार दिनांक 4 मई को किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के ग्रेटर नोएडा रामपुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में सिरसा रामपुर टोल प्रबंधक कमल नागर को ज्ञापन सौंपा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नागर ने बताया ईस्टर्न पेरिफेरल को बनाने के लिए जिन किसानों ने अपनी जमीन दी थी उन किसानों के वाहनों को टोल प्लाजा पर आईडी के आधार पर निशुल्क निकाला जाए तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे बने अंडरपास जो एक दूसरे गांव को जोड़ते हैं उनमें पानी भरा हुआ है लोगों का निकलना दुश्वार है उसकी सफाई तत्काल प्रभाव से कराने की मांग की गई एवं एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ आने वाले 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के किसानों को भी आईडी के आधार पर निशुल्क निकाला जाए अगर जल्द ही सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान एकता महासंघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी टोल प्रशासन की होगी इस मौके पर रमेश कसाना,मास्टर इंद्रपाल सिंह,रवि नागर, मनवीर नागर,अमित नागर,अरविंद सेक्रेटरी, सोनू कसाना सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।