August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

भाजपा के भाजयुमो ग्रेटर नोएडा में आतंकवाद के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च,एकजुट भारत की हुंकार— अब नहीं सहेंगे आतंकवाद।

ग्रेटर नोएडा । भाजयुमो में पूर्व जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के बैनर तले गूंजा देशभक्ति का जयघोष”, निकला कैंडल मार्च, सैकड़ों युवाओं ने की आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सरकार से की निर्णायक कार्रवाई की अपील।कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पसरा आतंक अब देशवासियों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गम और गुस्से के समंदर में झोंक दिया। इस नृशंस हमले में देश के कई राज्यों से आए निर्दोष तीर्थयात्रियों की जान चली गई। इस कायरतापूर्ण हमले के विरोध में भाजपा ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर जनाक्रोश फूट पड़ा।


बीजेपी के भाजयुमो ने संभाली कमान, विरोध में उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, निकला मशाल जुलूस।
बीजेपी ने इस आतंकवादी घटना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए परी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगे और देशभक्ति के नारों से लिखी तख्तियां लिए हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


यह विरोध प्रदर्शन केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक संदेश था—एक सख्त चेतावनी पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों के लिए, कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो अन्नू पंडित बोले— अब भारत को चाहिए आर-पार की नीति
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो अन्नू पंडित कैंडल मार्च के दौरान कहा,
“भारत अब ऐसे हमलों को सहन नहीं कर सकता। हमें एक स्पष्ट और कड़ा जवाब देना होगा ताकि पाकिस्तान और उसके आतंकी गुर्गों की रूह कांप जाए।”
उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने ठोस और निर्णायक कदम नहीं उठाए तो ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति होती रहेगी।
पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि आम जनता भी जागरूक होकर आतंक के खिलाफ सड़कों पर उतरे।
पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो अन्नू पंडित ने कहा कि,
“जब तक पाकिस्तान और उसके आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म नहीं किया जाएगा, भारत में शांति की उम्मीद अधूरी रहेगी। हम सरकार से अपील करते हैं कि सेना को पूरी छूट दी जाए और सीमा पार चल रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जाए।”
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लोगों ने की आंखें नम।
प्रदर्शन के दौरान मारे गए तीर्थयात्रियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और कमर्शियल बेल्ट से परी चौक पर कैंडल मार्च और मसाल जुलूस जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमला सिर्फ निर्दोष लोगों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है, और इसका करारा जवाब देना जरूरी है।
आतंकवाद को दी चेतावनी, युवाओं ने उठाई देशभक्ति की मशाल।
इस विरोध प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
इस मशाल जुलूस में श्रीचंद सेन,संदीप गोयल,रवि मावी,शिवा भाटी ,राजेश पांडे,मोहित भाटी,अवनीश,रवि पाली,सागर पाली,आयुष चौबे,अमृत राज,दानिश मावी , हर्ष ढाका,अमन यादव,अभय तोमर, मोहित, पवन यादव जैसे कई युवा चेहरे इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते नजर आए।
इन युवाओं ने ‘जय हिन्द’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।

एकजुट भारत की हुंकार— अब नहीं सहेंगे आतंकवाद
प्रदर्शन के दौरान यह स्पष्ट रूप से नजर आया कि भारत का आम नागरिक अब सहन नहीं करेगा। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी—अब सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना होगा।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें