ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में जैन जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती अपूर्व उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ विवेक गुप्ता ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना की। इसका उद्देश्य अहिंसा, सत्य और ज्ञान के प्रतीक भगवान महावीर के जीवन, शिक्षाओं और आध्यात्मिक विरासत को श्रद्धांजलि देना है। छात्रों, संकायों और कर्मचारियों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना, जिसमें अहिंसा, सत्य और करुणा शामिल हैं। महावीर जयंती के महत्व को उजागर करने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रार्थनाओं और चर्चाओं में विश्वविद्यालय समुदाय को शामिल करना है।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होने वाला ही महावीर बन सकता है। भगवान महावीर ने अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाया और उसी लक्ष्य को साधने का काम किया।उन्होंने कहा कि शांति,संयम और सद्भावना से जुड़े भगवान महावीर के संदेश विकसित भारत के निर्माण में देश के लिए प्रेरणापुंज है। सभी को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जो मौन की साधना और शरीर को तपाने के लिए तत्पर हो,जिसके मन में संपूर्ण प्राणीमात्र के प्रति दया की भावना हो और संपूर्ण मानवता के उज्जवल भविष्य की मनोकामना रखता हो। उन्होंने कहा कि केवल जैन धर्म ही नहीं बल्कि समूची मानवता की सेवा के लिए भगवान महावीर ने व्यतीत किया था।इस दौरान डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार,स्पोटर्स डायरेक्टर डॉ कपिल दवे, लेफ्टिनेंट यशोधरा राजे,अक्षित,रिशांक अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के डीन और एचओडी मौजूद रहे।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।
मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।