जे. एस. सिसोदिया
दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में जन सहयोग समिति और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय सहयोग से राष्ट्रीय स्तर की एनएसएस पोस्टर प्रतियोगिता में शारदा विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल को नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम, इसके अधिनियम, प्रवर्तन और जागरूकता विषय तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल के हेड डॉ कृष्ण कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें उत्कृष्ट योगदान के लिए में जन जागरूकता राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता पुरस्कार मिले हैं। प्रतियोगिता में प्रोफेसर डॉ.रानी अस्त्या को महिला नेतृत्व राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। पांच एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों व शारदा विश्वविद्यालय को पोस्टर बनाने और भाग लेने के लिए पदक और प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा और विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल को जन जागरूकता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा* *कक्षा 7 ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा ‘महर्षि वाल्मीकि’ जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स मीट 2026 का आयोजन।
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘आगमन 2.0’ का भव्य आयोजन,दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ।