ग्रेटर नोएडा। किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से आगामी 28 मार्च को प्रस्तावित सुनवाई स्थगित कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि 28 मार्च को ग्राम पाली, बिरौंडी चक्रसेनपुर, थापखेड़ा, डाबरा और साकीपुर की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। उसकी तैयारियों के मद्देनजर यह सुनवाई स्थगित करनी पड़ी है। इन गांवों के लीज बैक के प्रकरणों पर सुनवाई की अगली तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। दरअसल, किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति ने पुनः सुनवाई कर रही है। सुनवाई 24 मार्च से शुरू हुई है।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।