ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार जलापूर्ति करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रेटर नोएडावासी इस पावन पर्व को अच्छे से मना सकें। उनको पानी की दिक्कत नहीं हो। अगर कहीं पानी की दिक्कत होती है तो वहां टैंकर से पानी पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। जल विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 14 मार्च को सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके बावजूद अगर किसी को पानी की दिक्कत हो तो वह मोबाइल नंबर 7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एनजी रवि कुमार ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि पानी की बचत करें, व्यर्थ न करें । होली पर्व को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाएं।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।