पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 19/01/2025 को अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार द्वारा एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह के साथ थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत ओमेक्स पॉम ग्रीन सोसाइटी में गोष्ठी आयोजित की गई।
मीटिंग के दौरान गौरअतुल्य, सुपरटेक सिजायर, एल्डिको, लाल बिल्डिंग, ओमेक्स पॉम ग्रीन, ओमिक्रोन-1 एचआईजी अपार्टमेंट, जू-1, जू-2 सोसाइटी के आरडब्लूए पदाधिकारी व सदस्य और सोसाइटी के निवासीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिसअधिकारीगण द्वारा लोगो की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सिक्योरिटी गार्ड्स को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।