गौतमबुद्धनगर 18 जनवरी, 2025 एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के उद्देश्य से उप जिला अधिकारीगण राजस्व टीम के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में आज उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गये फार्म हाउसों को बुलडोजर से ध्वस्त कराकर डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। डूब क्षेत्र में 12 फार्म हाउस पर कार्यवाही की गयी है, जिनके द्वारा एनजीटी के मानकों का उल्लघंन करते हुए अवैध तरीके से फार्म हाउस बनाए जा रह थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार डॉक्टर अजय कुमार एवं नायब तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, पुलिस एवं प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में आगे भी इसी प्रकार से अभियान चलाकर डूब क्षेत्र की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।