October 15, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

मेजर ध्यानचंद का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में आज दिनांक 29 अगस्त 2024 को ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में मनाया गया, जहां जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और जनपद गौतमबुद्धनगर हॉकी एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर, उनकी उपलब्धियों को याद किया गया।


इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों और महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि *”मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर देश की युवा पीढ़ी मेहनत के साथ खेलों में अपना ध्यान लगाएं। देश के नागरिकों को फिट और स्वस्थ रहना चाहिए। एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है और एक स्वस्थ समाज, एक समृद्ध देश का निर्माण करता है। स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों का सफ़र भारतीय खेल इतिहास में गौरवान्वित करने वाला रहा है।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि *”मेजर साहब का संपूर्ण जीवन आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिस तरह मेजर ध्यानचंद ने अपने परिश्रम के बल पर हॉकी में मुकाम हासिल किया एवं देश के मान सम्मान को बढ़ाया, उसी प्रकार आज की नई पीढ़ी को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।”*
इस कार्यक्रम में ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कोच रहे रोमियो जेम्स तथा एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री प्रीति शर्मा के साथ-साथ विजेन्द्र सिंह आर्य, हरेंद्र सिंह भाटी, चाचा हिंदुस्तानी, अनिल चौधरी, रविंद्र सिंह पूर्व एसीपी, लक्ष्यराज त्यागी, जिला क्रीड़ाधिकारी, ईश्वर सिंह ब्लाक प्रमुख, राजू भाटी,कुलदीप रावल, रविंद्र शर्मा, डॉ शीतल प्रसाद, असीम, प्रमोद चौहान, संजीव अग्रवाल, राहुल नंबरदार, सुधीर रावल आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें