अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश संगठन इकाई ने दिनांक 14 जुलाई 2024 को प्रो०बी ,एस रावत अधिवक्ता को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रो० रावत हमेशा समाज की आवाज को उठाते रहे हैं। और समाज के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा एक प्रखर और ओजस्वी वक्ता के रूप में भी जाने जाते हैं ।रावत ने अपनी नियुक्ति पर कहा है जो उत्तर प्रदेश संगठन इकाई ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। मैं उसके लिए तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं। और विश्वास दिलाता हूं ।की में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व सत्य निष्ठा से समाज की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा समाज की आवाज को सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया तथा मंचों के माध्यम से हमेशा उठाता रहूंगा। अपनी नियुक्ति के लिए मैं विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नगर, श्रीगिरिराज सिंह(मध्य प्रदेश) उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला(राजस्थान) अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वह समस्त गुर्जर समाज का आभारी रहूंगा।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।