उत्तर प्रदेश आगरा विजिलेंस टीम ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक को विभाग के ही एक अधीनस्थ से तबादले के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। अपर निदेशक के पकड़े जाने के बाद विभाग में खलबली मच गई है
।जानकारी के अनुसार आगरा में पशुपालन विभाग में विवेक कुमार भारद्वाज अपर निदेशक ग्रेड-2 के पद पर तैनात हैं। उनके ही विभाग में पशु सेवा केंद्र सिकंदरा में कोमलराम पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। वो अपना अन्य ब्लॉक में तबादला चाहते थे। जब वह अपर निदेशक ग्रेड 2 विवेक कुमार भारद्वाज से मिले तो उन्होंने कहा तबादला फ्री में नहीं हो जाता है। एक लाख रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी। उन्होंने काफी मिन्नतें की लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया। कोमल राम ने विजिलेंस में इस बात की शिकायत कर दी। गुरुवार को कोमलराम जब अपर निदेशक को उनके कार्यालय में रिश्वत देने के लिए गए तो उन्हें रंगे हाथ पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। अपर निदेशक के ड्राइवर संतोष शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।