हरिद्वार -बुधवार दिनांक 12 जून को किसान एकता संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर का आज 12 जून को राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुआ संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया 10,11,12, जून को तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर हरिद्वार मे किसानों की समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी की मार्फत हरिद्वार से तहसीलदार बेदपाल सिंह को देश के प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया किसानों की मुख्य मांग स्वामीनाथन आयोग का गठन गठन किया जाएं, न्यूनतम समर्थन मूल्य संपूर्ण भारत में लागू किया जाए, देशभर में आवारा पशुओं से हो रहें किसानों की फसलों को नुकसान को बचाने के उपाय किया जाए, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को संपूर्ण भारत में लागू किया जाए , देश के संपूर्ण किसानों को कर्जा मुक्त किया जाए, देश भर के गन्ना किसानों के गन्ना रेट हर वर्ष 10 प्रतिशत बढ़ाया जाए आदि 11 मांग पत्र में सौंपी गई इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज सिंह नागर, श्री कृष्णा बैसला, वनीश प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, उत्तराखंड अध्यक्ष बलदेव सिंह छाबड़ा, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र सोमवंशी, कमल सिंह पंवार उज्जैन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा,राजेन्द्र पाठक, तात्या मत्थे, मालती मुले महाराष्ट्र महिला मोर्चा अध्यक्ष, महाराष्ट्र महासचिव विद्या सेलूकर, महिला मोर्चा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।



More Stories
सीएम योगी का बड़ा बयान: “बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सीएम की कड़ी चेतावनी,मामला संज्ञान में आते ही कराई गई एफआईआर।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण/शिलान्यास।
ग्रेनो काली सूची में ठेकेदार, खराब गुणवत्ता पर पाथवे भी उखाड़ा,एसीईओ ने किया निरीक्षण,खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई।