ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ओएसडी संतोष कुमार ने शुक्रवार को बादलपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बादलपुर में बड़ी ड्रेन और नालियों में सिल्ट जमा मिली। नालियों की दीवार भी टूटी दिखी। ओएसडी ने इसे रिपेयर कराने और नालियों व ड्रेन की सफाई कराने के लिए वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्कल दो को निर्देशित किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ओएसडी संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से सेक्टरों व गांवों का भ्रमण कर रही है और कमियां मिलने पर उसकी रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। ओएसडी संतोष कुमार ने गांव व सेक्टरों का औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।