ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्राधिकरण दफ्तर में सेक्टर- 2 और 3 की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और निवासियों के साथ बैठक की। एसीईओ ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के सीनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी को हर सेक्टर का ब्लॉक वार निरीक्षण कर समस्याओं को प्राथमिकता पर स्थापित करने के निर्देश दिए।
एसीईओ ने दोनों सेक्टरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए टेंडर जारी होने हैं, उन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर काम कराने के निर्देश दिए । बता दें, कि एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऑफिस में नियमित तौर पर जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर रहीं हैं। इस बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरके देव, जीएम इंदू प्रकाश सिंह, जीएम आरएन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम वह मनोज सचान भी मौजूद रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।