ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के ग्रेनो वेस्ट स्थित दफ्तर में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान रोजा जलालपुर के निवासी भी एसीईओ से मिले। गांव में पानी के निकासी के लिए ड्रेन के निर्माण कराने की मांग की। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने परियोजना विभाग से इस समस्या को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में मौजूद परियोजना विभाग की टीम से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए कॉमन ग्राउंड की जगह तलाशने के निर्देश दिए। प्राधिकरण इसे विकसित करेगा, ताकि रामलीला व अन्य धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन हो सके। उन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही एक अंतिम निवास की जगह भी तलाशने को कहा है। जनसुनवाई के दौरान महाप्रबंधक आरके देव, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, प्रबंधक गौरव बघेल, प्रबंधक प्रशांत समाधिया आदि मौजूद रहे।
———————-



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।