August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान,चार वर्षीय बच्चे के खाने की नली में फंसा था सिक्का।

ग्रेटर नोएडा, 18 दिसंबर 2023, रविवार शाम फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए एक 4 वर्षीय बच्चे की जान बचाई। बच्चे ने घर पर खेलते समय गलती से एक सिक्का निगल लिया था। परिवार के लोग तत्काल उस बच्चे को ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले आए।

फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. अपूर्व पांडे ने बच्चे की नाजुक स्थिति को को देखते हुए तुरंत एक्सरे करवाया। डॉ अपूर्व पांडे ने बताया, “एक्सरे से पता चला कि सिक्का बच्चे की खाने की नली में फंसा हुआ है। हमारी टीम ने उस सिक्के को निकालने के लिए एंडोस्कोपी प्रक्रिया शुरू की। दुर्भाग्य से इस दौरान सिक्का खिसककर बच्चे के पेट में चला गया, जिससे टीम के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो गई थी, लेकिन टीम के अथक प्रयास के बाद देर रात में सफलतापूर्वक सिक्का बाहर निकाल लिया।”चार वर्षीय बच्चा अब स्वस्थ और सुरक्षित है। अस्पताल में पूरी तरह से देखभाल के बाद, बच्चे को वापस घर भेज दिया गया है। बच्चे के परिजनों ने डाक्टरों की तत्परता पर खुशी जाहिर की।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें