उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा जनपद में निरंतर अभियान चलाकर अवैध निर्माण एवं जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी श्रृंखला में आज उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार के द्वारा कुलेसरा डूब क्षेत्र में हो रहे निर्माण को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त कराया गया है। उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार ने बताया कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में इसी प्रकार से कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने एवं भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।