August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

जी.एन.आई.ओ.टी तकनीकी संस्थान के द्वारा एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम “अभ्युदय 2023” का आयोजन”।

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग संस्थान) द्वारा सत्र 2023-2024 के बी.टेक, एमसीए, एम.टेक कार्यक्रम के शामिल नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम “अभ्युदय 2023” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन, मुख्य अतिथी प्रसिद्ध भारतीय गणित शिक्षक, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और ‘सुपर 30’ प्रसिद्धि आनंद कुमार द्वारा किया गया। प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता संजय मिश्रा सम्मानित अतिथि है। एक बहुमुखी अभिनेता, श्री संजय मिश्रा अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। भारतीय फिल्म उद्योग में उनका योगदान अमूल्य है।विशिष्ठ अतिथि, निर्माण आईएएस के संस्थापक कमल देव हमारे विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक डॉ. धीरज गुप्ता ने सभी अतिथिओं एवं नव प्रवेशित विद्यार्थिओं का स्वागत किया और साथ ही उन्होंने जी.एन.आई.ओ.टी तकनीकी संस्थान की उपलब्धिओं को साझा करते हुए, इंडस्ट्रियल कनेक्ट, प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग एवं गांवों को गोद लेने के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सभी छात्रों से कहा कि संस्थान उनके भविष्य को संभालने -सँवारने के साथ-साथ उनके बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।मोटिवेशनल स्पीकर श्री कमल देव ने अपने सत्र में सभी विध्यार्थीयों को शिक्षा की रचनात्मक भागीदारी को बहुत ही उर्जित ढंग से समझाया। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए सभी छात्रों को प्रेरणादायक सुझाव भी दिए।


सम्मानित अतिथि संजय मिश्रा ने छात्रों को समझाया कि व्यक्ति को अपने विचार, शब्द, ऐक्शन, आदत, चरित्र एवं डेस्टिनी के साथ समन्वयता रखने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थिओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि आपको अपने लक्ष्य के प्रति 100 प्रतिशत समर्पित होकर हार की चिंता किये बिना आगे बढ़ना है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि विजयी होने के लिए हारना जरूरी है तथा सफलता के बाद भी जीवन पथ पर चुनौतिओं का सामना करना ही पड़ता है। हम सबको प्रत्येक चुनौंती के लिए तैयार रहना चाहिए।


मोटिवेशनल स्पीकर आनंद कुमार ने अपने सत्र में सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की रचनात्मक भागीदारी को बहुत ही उर्जित ढंग से समझाया। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए सभी छात्रों को प्रेरणादायक सुझाव भी दिए। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए, प्रसिद्ध भारतीय गणित शिक्षक, पद्म श्री पुरस्कार विजेता का अनुभव भी साझा किया।
अभ्युदय कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है और अगले 21 दिन तक इंडक्शन प्रोग्राम के रूप में चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थिओं में संस्थान एवं विभाग सम्बंधित समझ, समाज व प्रकृति से संबंध एवं जिम्मेदारी, मानवीय मूल्य एवं बहुआयामी ज्ञान को समावेशित करना है। सभी प्रसिद्ध विशेषज्ञों का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों के साथसाथ तकनीकी योग्यता विकसित करना होगा। जिससे वे आगामी जीवन की चुनौतियों से सामना करते हुए अपनी मानवीय इच्छा आकांक्षाओं को सदैव पूरा कर सकेंगे संस्थान के चेयरमैन श्रीमान राजेश गुप्ता जी ने नए सत्र में प्रवेश कर रहे सभी छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं जीवन में सफल होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
।कार्यक्रम के समापन पर डॉ. बी. एस. चौहान (अधिष्ठाता प्रथम वर्ष, जी.एन.आई.ओ.टी) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें