ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GLBITM) में एमबीए विभाग के सत्र 2022-24 के छात्रों ने मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रा० लिमिटेड का दौरा किया। सबसे पहले सभी ७० छात्रों ने मदर डेयरी के अधिकारियों के साथ पूरे प्लांट का दौरा किया और उससे जुडी तकनीकी के बारें में जाना। प्लांट के अधिकारीयों ने दूध और दुग्ध से बने उत्पादों के निर्माण और पैकेजिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब अधिकारीयों ने बड़ी उत्सुकता के साथ दिए। वाइस चेयरमैन डॉ० पंकज अग्रवाल ने कहा की इन दौरों से छात्रों को नियमित कक्षा शिक्षण के साथ साथ एक औद्योगिक एक्सपोजर भी मिलता है।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।
मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।