ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री न करने वाले बिल्डरों का नाम सार्वजनिक तौर पर उजागर करने के प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के फैसले का असर दिखने लगा है। अब बिल्डरों ने खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने की रफ्तार बढ़ा दी है। शुक्रवार को खरीदारों के नाम 73 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओसएडी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि षुक्रवार को सोलारिस रियलटेक, स्टार सिटी रियल एस्टेट, गौड़ संस हाईटेक, गौड़ संस प्रमोटर्स, हवेलिया बिल्डर, एआईजी इंफ्राटेक, पिजन बिल्डहोम, न्यू-वे होम, पंचशील बिल्डटेक, एंथम इंफ्रा, फ्यूजन बिल्डटेक के 73 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि फ्लैट खरीदारों के हक के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव कोशिश जारी रहेगी। खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण भी शिविर का आयोजन लगातार करता रहेगा।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।