ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने मंगलवार को जन सुनवाई की। एसीईओ ने एक निवासी की मांग पर जनस्वास्थ्य विभाग से ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों और गांवों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा है। किसान की मांग पर एसीईओ आनंद वर्धन ने छह फीसदी आवासीय भूखंड के लीज प्लान शीघ्र जारी करने को कहा है। ग्रेटर नोएडा के जन सुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांषु वर्मा व विशु राजा, जीएम आरके देव, ओएसडी संतोष कुमार, जीएम आरके देव समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।