ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को जन सुनवाई की। इस दौरान छह फीसदी आबादी भूखंड लगाने से जुड़े कई प्रकरण सामने आए,

जिस पर सीईओ ने नियोजन व भूलेख विभाग से कड़ी नाराजगी जाहिर की और किसानों की जमीन अधिग्रहण की तिथि के हिसाब से आबादी के भूखंड शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण रोकने में लापरवाही पर भी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को कड़ी फटकार लगाई। गांवों में पानी सप्लाई के कनेक्शन देने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ प्रेरणा शर्मा, एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन भी मौजूद रहे।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।