लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।आज यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।



More Stories
सीएम योगी का बड़ा बयान: “बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सीएम की कड़ी चेतावनी,मामला संज्ञान में आते ही कराई गई एफआईआर।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण/शिलान्यास।
ग्रेनो काली सूची में ठेकेदार, खराब गुणवत्ता पर पाथवे भी उखाड़ा,एसीईओ ने किया निरीक्षण,खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई।