जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० रेनू सहगल जी कुशल नेत्तृव में क्लास टीचर्स सुश्री विनल विज और लिपिका भटनागर के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार 03 फरवरी 2023 को ग्रेड VI के छात्रों द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। छात्रों ने जेपी रिजॉर्ट के पास अल्फा 1 और अल्फा 2 जहां उन्होंने तरह-तरह के पौधे रोपे।
विद्यार्थियों ने पौधारोपण का लुत्फ उठाया। ड्राइव के दौरान छात्रों को जागरूक किया गया कि पौधे हमारे लिए और पर्यावरण के लिए कैसे उपयोगी हैं। स्कूल ने स्वच्छ और हरे पर्यावरण के लिए एक बड़ी पहल की है लगभग 30 पौधे बागवानों की मदद से छात्रों द्वारा लगाए गए। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० रेनू सहगल जी कहा की “दुनिया को हमारी मदद की जरूरत है। आइए वृक्षारोपण से शुरुआत करें।



More Stories
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट।
जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन।