25 दिसंबर, ग्रेनो रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष व शहर के प्रमुख समाजसेवी स0 मनजीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर जरुरतमंदों को गर्म जैकेट भेंट कर उन्हें बढ़ती हुई ठंड से राहत प्रदान की।

हरेंद्र भाटी व चाचा हिन्दुस्तानी ने बताया कि हरदिल अजीज व शहर के सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने वाले स. मंजीत सिंह ने कड़कड़ाती ठंड से राहत देने के लिये 200 से अधिक जरुरतमंदों को गर्म जैकेट प्रदान कर अपने जन्मदिन को यादगार बना दिया। उन्होंने बताया कि जैकेट वितरण में मार्केट के लोगों व अन्य साथियों ने भी सहयोग किया ।
जैकेट पाकर लोगों ने ठंड में राहत की साँस ली व मंजीत सिंह जी की लंबी आयु की कामना की



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।