आज दिनांक 24/12/2022 दिन शनिवार को उमा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूम धाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाट्य मंचन भी किया एवं सेंटा क्लॉज के रूप में सजे छोटे छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
सेंटा क्लॉज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को चॉकलेट, टॉफी, केक व अन्य उपहार भेंट किए। विद्यालय प्रांगण को क्रिसमस ट्री, गुब्बारे व रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉo विपिन भाटी तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चौहान एवं विनोद चौधरी व समस्त स्टाफ भी प्रोग्राम का हिस्सा बने।



More Stories
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट।
जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन।