लखनऊ: 23 दिसम्बर, 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती किसान सम्मान दिवस के अवसर पर विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्री
ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को दिये जाने वाले ट्रैक्टर्स को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज्ञातव्य है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सी0टू0 मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु कृषक उत्पादक संगठनों को ट्रैक्टर प्रदान किये जाने की व्यवस्था है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेःसीएम योगी
जेवर विधायक ठा.धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर बैठक की,नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट न केवल प्रदेश के लिए,बल्कि देश के लिए गौरव का प्रतीक बनकर उभरेगा।
लखनऊ -प्रदेश में MBBS दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग 6 अक्टूबर से होगी शुरू।