(दिनांक 21 दिसम्बर 2022 ) जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ,ग्रेटर नोएडा में प्री प्राइमरी के छात्रों को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में, ईसाई धर्म के पूजा स्थल गिरजाघर भ्रमण के लिए ले जाया गया I गिरजाघर में छात्रों ने ईसा मसीह की एक विशाल प्रतिमा के दर्शन करने के साथ ही साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की और उनकी दी हुई शिक्षा को आत्मसात किया ।क्रिसमस के उपलक्ष्य में गिरजाघर की सुंदरता क्रिसमस ट्री ,स्नोमैन ,सांता क्लॉज के साथ देखते ही बनती थी। बच्चों ने क्रिसमस कैरोल के मधुर गायन और सजावट का आनंद लेने के साथ ही साथ ईसा मसीह के जीवन पर आधारित सजी झांकी देखी। प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए फ़ादर संतोष जी ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाल पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है।



More Stories
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट।
जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन।