लखनऊ: 19 दिसम्बर, 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देर रात्रि जनपद गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के सामने, कचहरी बस अड्डे के पास तथा झूलेलाल मन्दिर के समीप बने 03 रैनबसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैनबसेरों में आश्रय लिए लोगों को कम्बल एवं भोजन वितरित किया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन तथा नगर निकायों को रैनबसेरों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लेने के लिए भी कहा गया है।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमन्द और बेसहारा लोग सड़कों व पटरियों पर ठिठुरते हुए न दिखायी दें, उन्हें रैनबसेरों में पहुंचाने तथा सम्मानजनक ढंग से रहने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हर जरूरतमन्द को कम्बल एवं ऊनी कपड़े उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी नगर निकायों में पर्याप्त संख्या में रैनबसेरे बनाए गए हैं, जिन्हें नगर निकाय, राजस्व विभाग, शासन की एजेन्सियों तथा कुछ स्थानों पर स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे सम्भावित शीतलहरी के दृष्टिगत हर व्यक्ति को पुख्ता व्यवस्था दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं नगर निकायों द्वारा दिए गए निर्देशों का समुचित क्रियान्वयन किया जा रहा है।



More Stories
सीएम योगी का बड़ा बयान: “बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सीएम की कड़ी चेतावनी,मामला संज्ञान में आते ही कराई गई एफआईआर।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण/शिलान्यास।
ग्रेनो काली सूची में ठेकेदार, खराब गुणवत्ता पर पाथवे भी उखाड़ा,एसीईओ ने किया निरीक्षण,खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई।