August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा के जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में 18 दिसम्बर 2022 को वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव होगा आयोजित।

18 दिसम्बर 2022 को

 

 

ग्रेटर नोएडा के जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में 18 दिसम्बर 2022 को वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव होगा आयोजित।जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से है। यहाँ के विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण जाने व पहचाने जाते हैं।आप सभी को इस बात से अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आगामी 18 दिसम्बर 2022 दिन रविवार को जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। जहाँ विद्यालय की प्रधानाचार्या जी डॉo रेनू सहगल ने मात्र अपने विद्यार्थियों को ही नहीं , अपितु अन्य प्रतिभाशाली बच्चों को भी अपनी प्रतिभाओं से तथा मनोरंजक कार्यक्रमों द्वारा इस उत्सव में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियाँ , मजेदार खेल, खाद्य स्टॉल, शॉपिंग स्टॉल, मल्टी नैशनल स्टॉल, एडवेंचर कैंप, बाउंसी झूलों, रोलर कोस्टर की सवारी पर मस्ती, डांस फ्लोर, आर्ट कम्पटीशन,बेबी शो, टैलेंट शो एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ‘लकी ड्रॉ’ बम्पर पुरस्कार द्वारा भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा।अतः ग्रेटर नोएडा वासियों से अनुरोध है की आप जी डी गोयंका विद्यालय के इस उत्सव में उपस्थित होकर इस महोत्सव का आनंद उठाएँ।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें