फर्रुखाबाद में शनिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय सीएससी कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित किया गया
जिले के जिला प्रबंधक अनुदित बाजपेई ने बताया कि सर्विस सेंटर और केंद्रीय प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के साझा सहयोग से पहली बार यह कार्य किया जा रहा है सीएससी सेवाओं में सीएससी की बैंकिग स्टेट हेड राज्य से आये गौरव खन्ना ने सभी वीएलई को प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं के बारे में जानकारी दी। व बैंकिग सेवाओं के माध्यम से लोगो को किस प्रकार सही सेवा दी जा सके ,उसके बारे मे विस्तार से चर्चा की। जिला प्रबंधक सुशील कुमार व अनुदित बाजपाई एवं जिला समन्वयक अभिषेक दुबे ने बताया कि जिला भर के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर सभी सरकारी सेवाएं देने बारे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला टीम से जिला कोआर्डिनेटर अभिषेक दुबे के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालक शिवम कुमार, सत्यम कटियार, रणवीर, अविनाश दुबे, संजीव, फैजान, अभय, वरुण मिश्रा, लगभग दो सैकड़ा से अधिक संचालक रहे मौजूद।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।