ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 01/11/2022 की रात्री को थाना दनकौर पुलिस द्वारा बिजली पावर हाऊस के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक संदिग्ध एसेंट कार को रूकने का इशारा किया गया जिसपर एसेंट कार सवार बदमाशों द्वारा कार को तेजी से चलाते हुए भगाने का प्रयास किया गया।
पुलिस द्वारा पीछा करने पर खुद को घिरा हुआ देखकर एसेंट कार सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई
जिसपर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग किया गया जिसमें 02 बदमाश 1.बबलू उर्फ देसी पुत्र होशियार निवासी कनारसी, थाना दनकौर व 2.अनुज पुत्र जगत सिंह निवासी नवादा थाना दनकौर को पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस व लूट की एसेंट कार बरामद की गई है। बदमाशों का एक साथी नितिन उर्फ हनुमान पुत्र राजकुमार निवासी हतैवा थाना दनकौर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। उक्त बदमाशों द्वारा दिनांक 26/27.10.2022 को जनपद फरीदाबाद से एसेंट कार बुक की गई थी जिसके बाद वह सिकंद्राबाद रोड पर ड्राइवर को बांधकर कार लूटकर फरार हो गये थे तभी से थाना दनकौर पुलिस द्वारा इनकी तलाश की जा रही थी। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।