नोएडा दिनांक 31.10.2022 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा 02 मोबाइल लुटेरे 1.विवेक कुमार पुत्र तेजवीर प्रसाद निवासी आरसी-685, वन्दना इन्कलेव, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जिला गाजिायबाद 2.आदिल पुत्र दिलदार निवासी ग्राम विशनपुरा, के0के0 की बिल्डिंग, थाना सेक्टर-58, नोएडा को थाना क्षेत्र के थापर गेट के पास सेक्टर-56, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी व घटना प्रयुक्त मोटरसाइकिल लीवो रजि0 नं0 एचआर3टी-5617 बरामद की गई है।अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौका पाकर सुनसान वाले स्थान पर राह चलते जनता के व्यक्तियों से उनका मोबाइल फोन छीन लिया जाता है। इनसे बरामद मोबाइल फोन इनके द्वारा दिनांक 30.10.2022 को इसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सण्डे मार्केट के रजत विहार टी प्वाइंट से एक लडकी से छीना गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-503/22 धारा-392 भादवि पंजीकृत है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.विवेक कुमार पुत्र तेजवीर प्रसाद निवासी आरसी-685, वन्दना इन्कलेव, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जिला गाजिायबाद।
2.आदिल पुत्र दिलदार निवासी ग्राम विशनपुरा, के0के0 की बिल्डिंग, थाना सेक्टर-58, नोएडा।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।