ग्रेटर नोएडा गलगोटिया विश्वविद्यालय की 40 वी यूपी एनसीसी बटालियन के सार्जेंट पिंटु सिंह ने थल सेना कैंप में किया शानदार प्रदर्शन। थल सेना कैंप 2022 का आयोजन दिल्ली में सम्पन्न हुआ हैं।

जिसमें देश के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों के चयनित कैडेटस ने प्रतिभाग किया। इस दस दिवसीय कैंप में सेना के प्रशिक्षकों ने कैडेटस को मैप रीडिंग, फायरिंग, जजिंग डिस्टेंश, फिल्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट, और टैंट पिचिंग जैसे सैन्य ज्ञान को सिखाया।
विश्वविद्यालय के कैडेटस पिंटु सिंह ने कम्पटीशन के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और मेरठ में प्री थल सेना कैंप में गोल्ड मैडल जीतकर यूपी निदेशालय को तीसरा स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनसीसी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा ने बताया कि पिंटु सिंह पढाई में अच्छा छात्र है और वह एनसीसी के साथ-साथ सेना में एसएसबी की तैयारी भी कर रहा है। पिंटु की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने बधाई देते हुए भविष्य के लिये शुभकामना दी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन,उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय किया नाम रोशन,इस वर्ष के टॉपर्स में आरव पूनिया ने 98.2% प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शारदा विश्वविद्यालय में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया के खिताब से किया सम्मानित।