हिण्डन नदी पश्चमी उत्तर प्रदेश में गंगा एवं यमुना नदियों के बीच बहने वाली एक महत्वपूर्ण नदी है जो ऐसे बेसिन में प्रवाहित होती है जो कृषि उत्पादकता की दृष्टि से अत्यन्त उपजाऊ है ।
हरनन्दी नाम से विख्यात रही इस महाभारतकालीन नदी मे प्रति समाज की गहन श्रद्धा भी है, किन्तु पिछले कुछ दशकों से नोएडा से ग्रेटर नोएडा तिलवाड़ा तक वन विभाग की मिलीभगत व भू माफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा अवैध कॉलोनी अवैध निर्माण किए गए इसमें भारी मात्रा में ठोस अपशिष्ट, अशोधित मलज़ल और औद्योगिक बहिस्राव डाले जाने से यह नदी बडे पैमाने पर दूषित हुई है । अत्यन्त प्रदूषित होने के कारण यह जीवनदायिनी नदी एक ओर तो अपने अस्तित्व को बचाने के लिये जूझ रही है वहीं दूसरी ओर इसके समीप बसे ग्राम वासियों के लिये यह विभिन्न दुश्वारीयों का कारण बन गयी है । इस पर पेयजल व सिंचाई क लिये निर्भर रहे लाखों क्षेत्रवासियों एवं उनकी वर्तमान पीढी के लिये यह पौराणिक नदी वर्तमान में एक नाले के रूप में ही जानी जा रही है । हम उत्तर प्रदेश सरकार से इसकी जांच करा कर वन विभाग व भू माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।