गौतम बुद्ध नगर उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में धारा 138 एन0आई0 एक्ट वादों की निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.09.2022 को जनपद न्यायालय, गौतमबुद्धनगर में किया गया। जिसमें विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 130 वादों का निस्तारण किया गया।सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर जयहिंद कुमार सिंह द्वारा न्यायालयवार प्राप्त विवरण के अनुसार बताया गया कि श्रीमती सर्वोत्तमा एन0 शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम द्वारा 10 वाद, अवधेश कुमार, सिविल जज सी0डि0/एफटीसी द्वारा 02 वाद, श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, अपर सिविल जज जू0डि0-द्वितीय द्वारा 01 वाद, श्री प्रदीप कुमार कंसल, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय कक्ष सं0-01 द्वारा 34 वाद, नलिन कांत त्यागी, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय कक्ष सं0-02 द्वारा 27 वाद, विजय कुमार अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय कक्ष सं0-03 द्वारा 56 वाद निस्तारित किये गये।उपरोक्तानुसार विशेष लोक अदालत में कुल 130 वादों का निस्तारण किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।