ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी 1st एवेन्यू में एओए का चुनाव संपन्न हुआ है। इस चुनाव में 6 लोगों को जीत हासिल हुई है। सबसे ज्यादा वोट नित्या नंद सिन्हा को मिली है और दूसरे नंबर पर सपन रस्तोगी हैं। बाक़ी जीतने वाले सदस्य रहे नमित चावला, स्वप्निल, आर पी सिंह, ओ पी क़िरार।चुनाव के बाद सभी जीते हुए सदस्य और पिछले साल के सदस्यों की पहली बैठक हुई और सर्वसम्मति से चार पदाधिकारियों के नाम तय हुए। सपन रस्तोगी अध्यक्ष बने और R P सिंह उपाध्यक्ष साथ ही नित्या नंद सिन्हा सचिव और O P किरार कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए।पदाधिकारियों ने कहा हम सब मिलकर प्रयास करेंगे और सोसाइटी में रहने वाले सभी परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मिले, यह हम सब का प्राथमिक लक्ष्य है। यहां के रहने वाले प्रत्येक निवासी को सुरक्षा और सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो यहीं हमारी प्राथिमकता रहेगी । यहां सोसाइटी और आस-पास की समस्याओं का समाधान करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।