2 दिन की बारिश ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की खोली पोल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों का हुआ बुरा हाल, नालों की तरह सड़कों पर बह रहा है बारिश का पानी।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी थ्री में जो हालात हैं उसे देखते हुए सेक्टर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य भाटी ने बताया कि सेक्टर p3 की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो शक्ति है ऐसी स्थिति के पता होने के बावजूद भी सेक्टर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा ना तो कोई टीम की व्यवस्था की गई हैऔर ना ही कोई पंप की व्यवस्था की गई है आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य भाटी के अनुसार सेक्टर की स्थिति और ज्यादा खराब ना हो पाए इस पर काबू करने के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा ठेकेदारों व अधिकारियों को सेक्टर में तीन-चार पंप की व्यवस्था कर साथ-साथ सफाई करवानी चाहिए वरना स्थिति बेकाबू हो जाएगी क्योंकि सभी पार्क ग्रीन बेल्ट और मार्केट पानी में डूबे हुए हैं जिसके कारण किसी को चोटिल भी होना पड़ सकता है और बिजली इत्यादि के खंभे गिरने का डर रहता है ऐसे मानसून के मौसम में अधिकारियों को पहले से ही संज्ञान लेना चाहिए और उचित टीम और उचित मशीन इत्यादि की व्यवस्था सेक्टर में करनी चाहिए।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।